* “एक पेड़ माँ के नाम”— वृक्षारोपण अभियान
बन्नाराम मीना के मुख्यातिथ्य मे किया गया पौधारोपण
वृक्ष के बिना तो जीना ही असंभव है इसलिए छोटे से पेड का पालन-पोषण भी बड़े दरख्त होने तक भी अपने बच्चे की तरह ही करना चाहिए — बन्नाराम मीना
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित अलवर जिले के रैणी-उपखंड क्षेत्र के पिनान के पार्थ इंडिया रेस्ट एरिया (च-125+650) पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य की दिशा में एक सार्थक सकारात्मक कदम बढ़ाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीणा रहे , जिन्होंने अपने कर-कमलों से पौधा रोपित कर प्रकृति के प्रति सम्मान और जन-जागरूकता का संदेश दिया।
यह पार्थ इंडिया मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बन्नाराम मीना ने मौजूद सभी लोगो को वृक्षारोपण का जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ है वो सभी सविस्तार से बताये तथा साथ ही सभी से विशेष रूप से अपील कर निवेदन किया कि जिस तरह से अपने बच्चे का बडे होने तक अपन सभी पालन-पोषण करते है ठीक उसी तरह से एक पेड की देखभाल करना अपनी जिम्मेदारी होनी चाहिए।
हरेक व्यक्ति को एक पौधा तो हर अवसर पर ही जरूर जरूर लगाना चाहिए ऐसी सभी से प्रार्थना है — माँ प्रकृति के चरणों में!












