उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन
श्री पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन बना धर्ममय आयोजन का केंद्र
नागदा
श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ नागदा एवं जयन्तराज चातुर्मास समिति 2025 के तत्वावधान में दिनांक 12 जुलाई 2025, शनिवार को पावन निश्रा पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वरजी महाराजा के शिष्य मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. की सान्निध्यता में ग्रंथ चल समारोह एवं वाचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:45 बजे शांतिनाथ जिनालय, जैन कॉलोनी में भक्ताम्बर पाठ एवं गुरु इक्कीसा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे गाजे-बाजे के साथ ग्रंथ चल समारोह निकलेगा जो श्री संघ, लाभार्थी परिवार एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री शांतिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर श्री पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन पहुंचेगा।
ग्रंथ वोहराने वाले लाभार्थीगण:
1. श्री प्रशमरति ग्रंथ – पुण्यसम्राट गुरुभक्त परिवार, जापान
2. श्री गौतमपृच्छा ग्रंथ – श्री संदीपजी-संतोषजी कटलेचा
पूजन लाभार्थीगण:
वासक्षेप पूजन – श्रीमती दाखाबाई सोभागमल जी नांदेचा ओरा
अष्टप्रकारी पूजन – श्रीमान कांतिलाल जी सोभागमल जी गेलड़ा
ज्ञान आरती – पुण्यसम्राट गुरुभक्त परिवार, जापान
कार्यक्रम में नगर व आसपास से श्रद्धालुओं की भागीदारी की अपेक्षा है। यह आयोजन समाज के धार्मिक जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।












