रिपोर्ट अनमोल कुमार
“रांची में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में बिहार के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने भाग लिया।”
“बैठक के बाद पटना लौटे मंत्री विजय चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोन नदी के जल को लेकर इंद्रपुरी बराज पर चला आ रहा विवाद सुलझा लिया गया है, जिससे इंद्रपुरी जलाशय योजना को अब गति मिलेगी।”
“इसके अलावा बंगाल में फुलवरिया ब्रांच के कार्य को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है और नदियों में जमा हो रही गाद को हटाने के लिए केंद्र सरकार जल्द गाद प्रबंधन नीति लाएगी।”
“बिहार और झारखंड के बीच चल रहे पेंशन विवाद पर भी बात हुई है। सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी 15 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय होगा।”
लोकेशन: होटल रेडिसन ब्लू, रांची विजय चौधरी, जल संसाधन मंत्री, बिहार ने इस बात की जानकारी दी।
अमित शाह की बैठक में बिहार के हित में तीन बड़े फैसले इंद्रपुरी जलाशय को मिलेगी रफ्तार।












