November 1, 2026 11:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिला अस्पताल झाबुआ में पहली बार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टोमी

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 15 जुलाई 2025 जिला चिकित्सालय झाबुआ में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां पहली बार अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से एपेंडिक्स निष्कासन (लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टोमी) की शल्यक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।
यह जटिल शल्यक्रिया 18 वर्षीय लक्ष्मी पिता श्री उदयसिंह निवासी थांदला जिला झाबुआ की की गई। जो लम्बे समय से तीव्र उदर पीड़ा से ग्रसित थी। संपूर्ण प्रक्रिया डॉ. दीपक राठौर (सर्जन), डॉ. देवेंद्र भायल (सर्जन), डॉ. सावन चौहान (एनेस्थेटिस्ट) एवं ऑपरेशन थिएटर टीम के समन्वित प्रयासों से लगभग 2 घंटे 30 मिनट में पूर्ण की गई।
लैप्रोस्कोपिक शल्यक्रिया आधुनिक चिकित्सा पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसमें परंपरागत ओपन सर्जरी की अपेक्षा कम चीरे के माध्यम से शल्यक्रिया की जाती है जिससे रोगी को कम पीड़ा होती है, संक्रमण की संभावना न्यूनतम रहती है और स्वास्थ्य लाभ शीघ्र होता है।
इस ऐतिहासिक पहल से न केवल जिला अस्पताल झाबुआ की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिला है। अपितु भविष्य में भी यहां उच्च स्तरीय शल्यक्रियाओं की संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण