November 1, 2026 11:35 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सहायक कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 15 जुलाई 2025 सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार और संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
आवेदक सुभाष पिता बदिया मेडा निवासी ग्राम मलवान तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करने एवं आवेदक के साथ झगड़ा कर उसे उक्त भूमि से बेदखल करने का प्रयास करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक विठ्ठल प्रसाद पिता लक्ष्मी नारायाण शर्मा निवासी मेघनगर तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि पट्टा रिन्युवल करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक कालुसिंह पिता सुरतान मावी निवासी ग्राम नौगाँवा तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि प्रार्थी के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि से वन विभाग का कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक आकु दलसिंह देवदा निवासी ग्राम छोटी धामनी तहसील थान्दला जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा जबरन विवाद कर प्रार्थी को उसके हिस्से की भूमि पर खेती नहीं करने देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक प्रदीप पिता जगदीश गुर्जर निवासी ग्राम करड़ावदबड़ी तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा अनाधिकृत रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से लगकर टीनशेड का निर्माण कर देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
सहायक कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 75 आवेदन आए।
इस दौरान समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण