November 1, 2026 1:58 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
अगस्त 11, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुराने लोहे के पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) के पास रविवार सुबह 8 बजे जलस्तर 204.05 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से ऊपर और खतरे के स्तर 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है। दो दिन पहले नदी का स्तर डेंजर लेवल को भी पार कर गया था।
दिल्ली में लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी वर्षा के साथ-साथ हथिनकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बैराज से छोड़े गए पानी ने निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार को जलस्तर में मामूली गिरावट देखी गई।
स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यमुना बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं, जिससे पानी का बहाव बेहतर हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किए जाएंगे।
गौरतलब है कि यमुना में 204.5 मीटर पर चेतावनी, 205.3 मीटर पर खतरे और 206 मीटर पर निकासी की प्रक्रिया शुरू होती है। इस स्तर पर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाता है। बाढ़ की स्थिति का आकलन करने में ओल्ड रेलवे ब्रिज को एक अहम माप केंद्र माना जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण