November 1, 2026 2:02 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम ने सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
अगस्त 11, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाया। उन्होंने इस अवसर पर श्रमजीवियों से संवाद किया।

सांसदों के आवास की कमी को देखते हुए बनाए गए इस आधुनिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं, हरित तकनीक और दिव्यांगजन-हितैषी प्रावधान हैं। परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के मानकों के अनुरूप है।

इसमें ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और प्रभावी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था है। मोनोलिथिक कंक्रीट और एल्युमिनियम शटरिंग तकनीक से समय पर निर्माण पूरा किया गया। भूकंप-रोधी इन फ्लैट्स में लगभग 5,000 वर्ग फुट का कारपेट एरिया है, जिसमें आवास, कार्यालय, स्टाफ क्वार्टर और सामुदायिक केंद्र के लिए जगह है। परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण