November 1, 2026 1:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत 13 अगस्त को होगा तिरंगा महारैली आयोजन

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 11 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2025 दिन बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह तिरंगा महारैली महिला शक्ति और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगी, जिसमें जिले की जनता से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ से प्रातः 11 बजे होगा जो रजवाड़ा चौक तक निकाली जाएगी। इस दौरान नागरिकों को देशभक्ति, एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, महिला समूह, उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करना है, बल्कि स्वच्छता और जन-जागरूकता को भी बढ़ावा देना है।
जिला प्रशासन झाबुआ सभी महिलाओं से अनुरोध करता है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर देशभक्ति की भावना को मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण