November 1, 2026 1:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

4 गुना स्टाम्प ड्यूटी वृद्धि कर भाजपा सरकार ने आमजन के साथ किया खिलवाड़

झाबुआ माणक लाल जैन ‌ ‌
===============
बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाने के सरकार के दावे फुस्स
==============
झाबुआ :भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार जनता से किए गए झूठे वादे आमजन के बीच आ ही गए हाल ही में भाजपा सरकार ने स्टॉप शुल्क ड्यूटी में 4 गुना बड़ी वृद्धि कर आम जन के जेब पर डाका डालने जैसा कृत्य किया है जो आम जनता के साथ खिलवाड़ कर सीधा जनता की जेबो पर प्रहार किया है
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आम जनता पर 4 गुना स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर सीधे जनता की जेब पर प्रहार कर रही है स्टांप शुल्क वृद्धि से छात्रों अभिभाषको छोटे व्यापारियों से लेकर सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों सहित हर वर्ग प्रभावित होगा प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश में चार गुना स्टाम्प ड्यूटी वृद्धि कर आम आदमी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम कर रही है जो सरकार का यह निर्णय तुगलकी निर्णय है उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ी स्टांप शुल्क वृद्धि है जिसे कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है
प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि अब कोई नया टैक्स लागू नहीं किया जाएगा जो दावा झूठा साबित हुआ एक तरफ भाजपा की सरकार गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ देने का दावा करती है और दूसरी तरफ चार गुना स्टांप शुल्क ड्यूटी वृद्धि कर आमजन पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी कर रही है
उन्होंने बताया कि वर्तमान में शपथ पत्र में ₹50 का स्टांप लगता है जो चार गुना वृद्धि के कारण ₹200 का हो जाएगा इसी तरह अनुबंध लेख पर लगने वाले 1000 के स्टांप पर 5 000 रुपए और पावर ऑफ अटॉर्नी के निष्पादन करने पर ₹1000 के स्टांप पर होने वाला व्यव 5000 हो जाएगा वही बंदूक लाइसेंस रिन्यूअल पर लगने वाला शुल्क 2000 की बजाय अब 5000 होगा
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपना खजाना भरने के लिए नए स्तोत्र तैयार नहीं कर रही है और नहीं आम जनता के लिए कोई कार्य योजना बना रही है इसके विपरीत सीधे आमजन के जेब पर डाका डाल कर अपना खजाना भरने पर तुली हुई है अंतिम व्यक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित करने के दावे करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में आम आदमी को आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम कर रही है

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण