अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA के संसदीय दल की आज संसद भवन परिसर में बैठक जारी है। इस बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित NDA घटक दलों के प्रमुख नेता मौजूद हैं।
अगस्त 19, नई दिल्ली: एनडीए संसदीय दल की बैठक संसद भवन परिसर में जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। एनडीए नेताओं ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का सदस्यों से औपचारिक परिचय कराया जाएगा।
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजीव रंजन सिंह जेडीयू, चिराग पासवान एलजेपी, जीतन राम मांझी हम,राम मोहन नायडू टीडीपी सहित कई सहयोगी दल के नेता शामिल है












