November 1, 2026 11:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नागदा नगर में प्रथम बार श्रावकों का हुआ केशलोच

उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन

नागदा
नगर के धार्मिक एवं सामाजिक इतिहास में रविवार का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित होने योग्य बन गया, जब परमरस चातुर्मास हेतु बिराजमान परम पूज्य पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न शतावधानी मुनिराजश्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी महाराजा साहेब मुनिराजश्री पवित्ररत्न विजयजी महाराजा साहेब की पावन निश्रा में प्रथम बार श्रावकों का केशलोच संपन्न हुआ। यह अवसर सम्पूर्ण श्रीसंघ एवं नगरवासियों के लिए अविस्मरणीय एवं अलौकिक बन गया।
मुनिराजश्री पवित्ररत्न विजयजी महाराजा साहेब ने अपने करकमलों से यह पुण्य एवं दुर्लभ अनुष्ठान संपन्न कराया। केशलोच जैन धर्म में अत्यंत पवित्र एवं कठिन तप की साधना का प्रतीक है, जो सामान्यतः मुनिराजों द्वारा ही किया जाता है। किंतु विशेष अवसर पर श्रावकों को भी इस तप का अवसर मिलता है। नागदा नगर के लिए यह पहला ऐसा ऐतिहासिक क्षण रहा, जब श्रावकों ने अपने केश त्यागकर वैराग्य और तप की ओर अद्वितीय कदम बढ़ाया।
इस अवसर पर नगर के चार श्रावकों ने धर्मलाभ प्राप्त किया। इनमें दिलीप जी ओरा, मनोज जी ओरा, मुकेश जी बोहरा एवं मनोज वागरेचा शामिल रहे। इन सभी श्रावकों ने गुरुवाणी से प्रभावित होकर अपने जीवन को धर्ममय बनाने हेतु यह संकल्प लिया और केशलोच की प्रक्रिया संपन्न करवाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरुभक्त, साधर्मी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण में आध्यात्मिकता और भक्ति का विशेष संचार रहा। उपस्थित जनों ने भावविभोर होकर “धम्मो मंगल मुक्किंठ” और “नवकार महामंत्र” का उच्चारण करते हुए श्रावकों की अनुमोदना की। नगर में प्रथम बार हुए इस आयोजन से समाज में गहन उत्साह, उल्लास और गर्व की अनुभूति हुई।
गुरुभक्तों ने इस अवसर को “अहो… अहो… आश्चर्यम्!” कहकर वंदनीय और अभूतपूर्व बताया। उनका कहना था कि नागदा नगर को इस प्रकार का अलभ्य अवसर मिलना, नगर के लिए सौभाग्य का द्योतक है।
इस आयोजन की अनुमोदना श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ एवं जयन्तराज चातुर्मास समिति 2025 – नागदा जंक्शन द्वारा की गई। समिति ने सभी श्रावकों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे त्याग और वैराग्य से ही धर्म की महिमा बढ़ती है और समाज में नई प्रेरणा का संचार होता है।
नगर में पहली बार हुए इस केशलोच ने जहां उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, वहीं समाज के युवा वर्ग में भी धार्मिकता और तप के प्रति नई चेतना का संचार हुआ।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित संघ और साधर्मियों ने सभी श्रावकों का अभिनंदन कर उनकी अनुमोदना की और इसे नगर के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण