November 1, 2026 10:44 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली सीएम पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़े बदलाव

दिल्ली सीएम पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़े बदलाव

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता के बाहर निकलने पर z+ सुरक्षा रहेगी।

अगस्त 21, नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ये कदम मुख्यमंत्री पर हमले के बाद लिया गया है। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। शिकायतकर्ता का भी उन तक पहुंचने से पहले वेरिफिकेशन किया जाएगा। जनसुनवाई शिकायतकर्ता उनके कितने पास तक आ सकते हैं इसके लिए भी एक दायरा तय किया जाएगा। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता के बाहर निकलने पर z+ सुरक्षा रहेगी।

सीएम पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर

वही सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी राजेश भाई खीमजी भाई साकरिया को कल तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। अब पुलिस कस्टडी में आरोपी से पूछताछ करेगी।

बुधवार को सीएम हाउस पर आयोजित साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ के दौरान आरोपी ने हमला किया था। यह घटना उस समय हुई जब सीएम जनता की शिकायतें सुन रही थीं। दिल्ली पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया था।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal