November 1, 2026 12:26 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एशिया कप: भारत ने पकिस्तान को 6 विकेट से हराया ,लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

एशिया कप: भारत ने पकिस्तान को 6 विकेट से हराया ,लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

सितंबर 22, नई दिल्ली
: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने रविवार रात को दूसरे सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की बॉल पर छक्का, फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। वे 19 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। अभिषेक शर्मा ने 39 बॉल पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने शुभमन गिल (47 रन) के साथ 59 बॉल पर 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत के रन चेज को आसान कर दिया।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal