November 1, 2026 12:25 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा इन्द्रिय निग्रह संस्कारशाला का आयोजन।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा इन्द्रिय निग्रह संस्कारशाला का आयोजन।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) के सामाजिक प्रकल्प “मंथन – संपूर्ण विकास केंद्र” के अंतर्गत पटेल नगर, गाज़ियाबाद शाखा द्वारा 21 सितम्बर 2025 – रविवार को बच्चों के लिए एक दिवसीय इन्द्रिय निग्रह संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को अपनी इन्द्रियों – सुनना, देखना, स्पर्श करना, स्वाद और सूंघना – पर नियंत्रण रखना सिखाना और उनके आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराना था। बच्चों को बताया गया कि पाँचों इन्द्रियाँ केवल भौतिक अनुभवों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका सही उपयोग जीवन में संयम, ज्ञान और सकारात्मकता की ओर ले जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत पी.टी. एवं योग सत्र से हुई, जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य और एकाग्रता का महत्व समझाया गया। इसके बाद भावानी अष्टकम के उच्चारण ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। अन्य गतिविधियों में बच्चों ने स्पॉट द डिफरेंस, साउंड पहचानना (तेज़ और मधुर ध्वनियाँ), नाक द्वारा सुगंध अनुभव और स्पर्श गतिविधि जैसी रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से इन्द्रियों को नियंत्रित करना सीखा। स्क्रीन टाइम पर वीडियो और चर्चा ने बच्चों को मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभावों से अवगत कराया, वहीं ईटिंग और ओवरईटिंग सत्र ने संतुलित आहार का महत्व समझाया। विद्यार्थी पञ्च लक्षणम् और देवी माँ के नौ रूपों के अध्ययन ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन परिचय ने आदर्श व्यक्तित्वों की प्रेरणा दी। समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी श्वेता भारती जी ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए इन्द्रियों पर अनुशासन को जीवन की सफलता का मूलमंत्र बताया। इसके बाद बच्चों ने सामूहिक ध्यान साधना के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक बल का अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक छायाचित्रों के साथ हुआ।

यह कार्यशाला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल शैक्षिक और मनोरंजक अनुभव रही, बल्कि उन्हें जागरूक, सशक्त और संस्कारित नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण