October 31, 2026 11:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कोलकाता: जलभराव और बिजली हादसों के बीच जनजीवन सामान्य

कोलकाता: जलभराव और बिजली हादसों के बीच जनजीवन सामान्य

सितंबर 24, नई दिल्ली: कोलकाता में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कई इलाकों में पानी कम हो गया है, लेकिन पश्चिम कोलकाता के बेहाला और पूर्वी कोलकाता के कुछ क्षेत्रों में अभी भी जलभराव बना हुआ है। बिजली के करंट से अब तक कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 10 कोलकाता में और 2 आसपास के इलाकों से हैं। शहर के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं सामान्य हो रही हैं और बस सेवाओं में भी सुधार देखा जा रहा है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है, जिससे गुरुवार से फिर से भारी बारिश की संभावना है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्थिति से पल्ला झाड़ते हुए दूसरों पर आरोप लगाने लगी हैं। उन्होंने नगर निगम की नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर बिना किसी ठोस वजह के आरोप लगाए, जबकि डीवीसी ने साफ किया है कि उनके पानी का कोलकाता शहर से कोई संबंध नहीं है।

ममता बनर्जी ने फरक्का बैराज को भी जिम्मेदार ठहराया है, जो कोलकाता से करीब 400 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा, उन्होंने संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली कलकत्ता विद्युत आपूर्ति निगम (सीईएससी) को भी बिजली के करंट से हुई मौतों का दोषी बताया है। पूरे मामले में मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करती दिख रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal