October 31, 2026 8:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत बुरहानपुर रेलवे सफाई कर्मी कैश अवार्ड से हुए सम्मानित l

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत बुरहानपुर रेलवे सफाई कर्मी कैश अवार्ड से हुए सम्मानित l
बुरहानपुर नि.प्र. – रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जिला बुरहानपुर के रेलवे स्टेशन मेनेजर विनय मेहता ने बताया की 1 अक्टूबर 2025 से लेकर 15 अक्टूबर 2025 तक पुरे देश में स्वच्छता पखवाडा अभियान मनाया जा रहा है l इसी परिपेक्ष में आज दिंनाक 06.10.2025 को रेलवे सफाई कर्मियों ने भारत देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ठ कार्य हेतु बुरहानपुर रेलवे स्टेशन द्वारा कैश अवार्ड से सभी कर्मियों को सम्मानित किया गया l यह अवार्ड स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार मेहता, उप स्टेशन प्रबंधक दीपेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र कापड़े, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ समाज सेवी एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र जैन ,के करकमलो के द्वारा हाउस कीपिंग सुपरवाइजर एवं हाउस कीपिंग कर्मचारियों को नगद धनराशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

गाड़ी संख्या 12628 (UP) आगमन के समय स्वच्छता जागरूकता अभियान रैली के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने एवं रेलवे यात्रियों को जानकारी दी गई है । स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता ने कहा की स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाने में रेलवे को सहयोग प्रदान करें l महेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए रेलवे यात्रियों एवं रेलवे स्टेशन पर उपस्थित इस देश की जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सक्रिय प्रयास किया गया है । स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल गुप्ता ने इस रैली का नेतृत्व कर जनमानस को उचित सन्देश देकर इस प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के लिए प्रेरित किया l आगामी समय में बुरहानपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे परिसर के अंतर्गत स्वच्छ पखवाडा अभियान के अवसर पर दिंनाक 7/10/25 मंगलवार को प्रातः 9 बजे स्वच्छ पटरी (स्वच्छ ट्रैक) अभियान कार्यक्रम एवं 12.10.2025 वार रविवार को स्वच्छता पखवाड़े के अतर्गत रेलवे यात्रियों , रेलवे स्टेशन पर उपस्थित जनमानस को स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किये जायेगे l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण