October 30, 2026 8:57 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सांगली में 24 से 26 जनवरी तक 59वां निरंकारी संत समागम*

सांगली में 24 से 26 जनवरी तक 59वां निरंकारी संत समागम*

मुख्य संवाददाता
सांगली, 23 जनवरी : संत निरंकारी मिशन द्वारा महाराष्ट्र का 59वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 24 से 26 जनवरी 2026 तक सांगलवाड़ी, सांगली में आयोजित किया जाएगा। समागम का विषय “आत्ममंथन” रखा गया है और यह सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

लगभग 320 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। जो श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संत निरंकारी मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

समागम की व्यवस्थाओं के लिए संत निरंकारी सेवादल के लगभग 30,000 से अधिक सेवादार सेवा भाव से जुटे हैं। लंगर, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पार्किंग और सहायता केंद्र सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं।

तीनों दिन दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मुख्य कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रेरक विचार, भक्ति संगीत, रूहानी कवि दरबार और सतगुरु के संदेश शामिल रहेंगे। समागम स्थल पर मिशन के इतिहास, दर्शन और सेवा कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार डिस्पेंसरी, तीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, 15 एंबुलेंस और विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात प्रवेश द्वारों पर चेक पोस्ट, पुलिस, सिविल डिफेंस और अग्निशमन सेवाओं की तैनाती की गई है।

श्रद्धालुओं के लिए तीन लंगर स्थल, चार कैंटीन, नि:शुल्क परिवहन सुविधा और सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कचरा निपटान व्यवस्था भी लागू की गई है।

संत निरंकारी मिशन ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस आध्यात्मिक समागम में सहभागी बनकर आत्मचिंतन, एकत्व और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण