21,22 एवं 23 जनवरी को 117 दिव्यांग भाई बहनों का हुआ परिक्षण, जिसमे कृत्रिम पैर 36 ,केलिपर्स (पोलियो) 78 एवम कृत्रिम हाथ 3 दिव्यांग भाइ बहनों को प्रदाय किये जायेगे l
बुरहानपुर नि.प्र. – जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवम दिव्यांगजन सशक्ति करण विभाग बुरहानपुर , रोटरी क्लब बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इंदौर , एवं सेवा प्रदाता महावीर सेवासदन कोलकाता व् परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण परीक्षण शिविर में दिंनाक 21,22 एवं 23 जनवरी 2026 को द्वितीय , तृतीय एवं चतुर्थ दिवस पर शिविर में पधारे दिव्यांग भाई बहनों का परिक्षण कर 36 दिव्यांगो को कृत्रिम पैर ,78 को केलिपर्स (पोलियो ) एवं 3 को कृत्रिम हाथ नाप लेकर बनने के पश्चात प्रदाय किये जायेगे l इसमें से कुछ दिव्यांग भाई बहनो को जो दूर दराज से आये थे उनको तत्काल बनाकर प्रदाय कर दिए गये l
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बुरहानपुर पर आयोजित शिविर के अंतर्गत सेवा प्रदाता महावीर सेवासदन कोलकाता व् परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से पधारी टीम के प्रमुख डॉ. एस एस प्रभाकर के नेतृत्व में टीम द्वारा इस शिविर में पधारने वाले दिव्यांग भाई बहनों का परिक्षण कर नाप लेकर जो दूर दराज इलाके से आये भाई बहनों को कुछ देर बैठाकर उनको तत्काल कृत्रिम हाथ , केलिपर्स और कृत्रिम पैर प्रदाय कर दिए गये ,बाकी शहर एवं आसपास के दिव्यांग भाई बहनों को कृत्रिम पैर ,केलिपर्स पोलियो एवं कृत्रिम हाथ तैयार हो जाने के पश्च्यात दिंनाक 25 जनवरी 2026 वार रविवार को एक समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के करकमलो से जिले के कलेक्टर की उपस्थिति में प्रदाय किये जायेगे l बुरहानपुर जिले एवं आसपास के जो दिव्यांग भाई बहन इस शिविर का लाभ उठाने से वंचित रह गये है वह 24 एवं 25 जनवरी दोपहर 2 बजे तक पधारकर इस शिविर का लाभ उठाकर इस सुविधाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है l 21,22 एवं 23 जनवरी को शिविर में जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर , रोटरी क्लब बुरहानपुर के सर्व श्री महेंद्र जैन , नवीन पारख , डॉ किरण सिंह , श्याम अडवानी , शोभा चौधरी ,सन्देश जैन , देवचंद शर्मा , संदीप साकलकर , सुनील सलूजा , रजनी गट्टानी एवं जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवम दिव्यांगजन सशक्ति करण विभाग बुरहानपुर के उपसंचालक दुर्गेश कुमार दुबे के साथ साथ इस विभाग के तुषार महाजन , डॉ निशु जांगडे , राजेंद्र येवले , संदीप पवार , हरिचन्द्र इन्द्रास ,राहुल भोई , चन्द्रकांत पांडे , सूरज महाले ,राजेंद्र महाजन , अजय मेढे द्वारा इस अवसर पर सेवा प्रदाता के रूप में उपस्थित थे l












