फिल्म “Belcha” में इमोशन और एक्शन का संगम
पिता के सपनों और न्याय की लड़ाई की कहानी
मुख्य संवाददाता
बॉलीवुड फिल्म Belcha” एक दमदार कहानी पर आधारित है, जिसमें इमोशन, एक्शन और सामाजिक संदेश का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
फिल्म की कहानी एक पिता और बेटे के मजबूत रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मनोज बक्शी ने पिता की भूमिका निभाई है, जो समाज के लिए कुछ अच्छा करने का सपना देखते हैं। वे छोटे बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के उद्देश्य से एक जमीन खरीदते हैं। वहीं उनके बेटे का किरदार रजत राज मल्होत्रा ने निभाया है, जिसे वे IAS की तैयारी के लिए दिल्ली भेजते हैं ताकि वह अपने जीवन में कुछ बड़ा कर सके।
कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब पिता का एक पुराना छात्र, जो अब एक खतरनाक गैंगस्टर बन चुका है, उस जमीन पर जबरन कब्जा कर लेता है और उनकी हत्या कर देता है। यह घटना कहानी को बेहद भावनात्मक और रोमांचक बना देती है।
जब बेटे को इस सच्चाई का पता चलता है, तो वह वापस लौटता है और अपने पिता के सपनों तथा न्याय के लिए खड़ा होता है। इसके बाद फिल्म एक जबरदस्त बदले की कहानी में बदल जाती है, जहां वह सभी अपराधियों का अंत करता है।
“Belcha” सिर्फ एक रिवेंज ड्रामा नहीं है, बल्कि यह फिल्म शिक्षा के महत्व और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का एक मजबूत संदेश भी देती है।
“Belcha” एक प्रेरणादायक और मनोरंजक film है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और अंत तक बांधे रखती है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के लिए देखने लायक है।












