आर्य समाज लाजपत नगर में विशेष यज्ञ एवं ध्यानयोग सौल्लास सम्पन्न
ध्यान करने से आत्मा परमात्मा का मिलन व मोक्ष की प्राप्ति होती है-स्वामी आषुतोष परिव्राजक
आध्यात्मिक प्रवचन व शंका समाधान का आयोजन 24 अप्रैल को
ध्यानयोग से आत्मिक तथा मानसिक शक्तियों का विकास होता है-प्रवीण आर्य
गाजियाबाद,शनिवार,18=04=2026 को आर्य समाज लाजपत नगर साहिबाबाद में विशेष यज्ञ एवं ध्यानयोग कार्यक्रम सौल्लास सम्पन्न हुआ।
अजमेर से पधारे स्वामी आशुतोष परिव्राज़क के ब्रह्मत्व में यज्ञ किया गया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती सुमन चौहान एवं लक्ष्मण सिंह चौहान रहे।उन्होंने यज्ञमानों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की प्रार्थना प्रभु से की।
योगी प्रवीण आर्य, कविता राठी के ईशभक्ति गीतों को सुन कर श्रोता मन्त्रमुग्ध हो गए।
महायज्ञ के ब्रह्मा स्वामी आशुतोष परिव्राजक ने कहा कि प्राचीन काल में हमारे घर घर ओर देश के कोने कोने में जब तक ऋषि मुनियों द्वारा यज्ञ होता रहा तब तक देश धन धान्य से परिपूर्ण था,आज भी वैसा ही करें तो पूर्ववत्त हो सकता है।स्वामी जी ने ध्यान योग पर विस्तृत चर्चा करते साधकों को ज्ञान मुद्रा में बैठा कर वैदिक मंत्र ओम आनन्द: और गायत्री मंत्र के माध्यम से निराकार सर्वशक्तिमान सर्वव्यापी सृष्टिकर्ता न्यायकारी आनन्दस्वरूप ईश्वर का ध्यान कराया जिससे लोगों को शांति का अनुभव हुआ।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने ऐसे सुन्दर आयोजन को देखकर कहा कि ध्यानयोग के ऐसे सत्र निरंतर सर्वत्र होते रहने चाहिएं जिससे मानव जीवन में मनोयोग और एकाग्रता से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है तथा आत्मिक तथा मानसिक शक्तियों का विकास होता है।
जिला आर्य सभा के मंत्री सत्यवीर चौधरी ने आगामी कार्यक्रम की सूचना देते हुए कहा कि आर्य समाज राजनगर के तत्वावधान में शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे से 7 बजे तक आर-5/50 ए, राजनगर,गाजियाबाद में आध्यात्मिक प्रवचन व शंका समाधान का आयोजन होगा जिसमें अध्यात्म,कर्मफल सिद्धान्त इत्यादि पर सुविख्यात वैदिक विद्धान स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक के द्वारा सारगर्भित व ज्ञानवर्धक उद्बोधन होगा।उन्होंने श्रोताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतू निवेदन किया।
मंच संचालिका एवं यशस्वी मंत्री कविता राठी ने सभी आगंतुकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री नित्य प्रिय आर्य,नरेन्द्र पांचाल,डा विष्णु दत्त शास्त्री,डा प्रमोद सक्सैना,मास्टर विजेंद्र,प्रवीण चंद गुप्ता, खेम चन्द,सेवा राम गुप्ता,कुसुम लता, आशा मालिक,अल्का माहेश्वरी, बबिता आर्या,सविता आर्या,पुष्पा कुशवाह,आदि उपस्थित रहे।











