2 जून से शुरू होगा स्टार प्लस का नया शो ‘सैराब’
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
दर्शकों के लंबे इंतज़ार के बाद Star Plus ने अपने बहुप्रतीक्षित नए शो ‘सैराब’ की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह शो 2 जून 2026 से हर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
भावनाओं और रिश्तों की गहराई से जुड़ी कहानी पर आधारित ‘सैराब’ दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है। शो में रिश्तों की उलझनें, दिल को छू लेने वाले एहसास और दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।
शो के पहले ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। हालांकि मेकर्स ने अभी कहानी और किरदारों से जुड़ी कई जानकारियां गोपनीय रखी हैं, लेकिन लॉन्च डेट सामने आते ही फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
हर वर्ग और हर पीढ़ी के दर्शकों के लिए भावनात्मक कहानियां पेश करने के लिए मशहूर स्टार प्लस अब ‘सैराब’ के जरिए एक नई कहानी लेकर आ रहा है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश करेगी।












