June 13, 2026 4:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जियोहॉटस्टार और कलर्स लेकर आए ‘भोजपुरी बवाल’

जियोहॉटस्टार और कलर्स लेकर आए ‘भोजपुरी बवाल’

भोजपुरी सुपरस्टार्स की असली जिंदगी से रूबरू होंगे दर्शक

फॉलो-रियलिटी फॉर्मेट में दिखेगी शोहरत के पीछे की दुनिया

मुख्य संवाददाता
भोजपुरी बवाल के जरिए जिओ हॉटस्टार और कलर्स टीवी भोजपुरी मनोरंजन जगत को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। यह भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी फॉलो-रियलिटी सीरीज होगी, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी की अनदेखी झलक देखने को मिलेगी।

इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे नजर आएंगे। यह सीरीज पारंपरिक रियलिटी शोज से अलग होगी, क्योंकि इसमें न कोई काम होगा और न ही एलिमिनेशन। कैमरे केवल इन सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी, संघर्ष, शोहरत, पारिवारिक दबाव और भावनात्मक पहलुओं को करीब से दिखाएंगे।

जियोस्टार के हिंदी एवं अंग्रेजी मनोरंजन व्यवसाय प्रमुख आलोक जैन ने कहा कि ‘भोजपुरी बवाल’ भारतीय दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया और अनोखा फॉर्मेट लेकर आ रहा है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की वास्तविकता और भावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाएगा।

भोजपुरी बवाल जल्द ही विशेष रूप से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें