October 17, 2026 10:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आगरा में भीषण सड़क हादसा, हादसे में हुई तीन लोगों की मौत

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास ग्वालियर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धौलपुर से आगरा आ रही कार में सात लोग सवार थे, जो परीक्षा देने आगरा जा रहे थे, जबकि दूसरी कार आगरा से धौलपुर की ओर जा रही थी, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे सवार थे। मृतकों में राजस्थान के धौलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया जिले के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें