झाबुआ माणक लाल जैन
*जन विश्वास अभियान के दौरान जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित*
*विशेष परिस्थितियों में कलेक्टर की अनुमति के बाद ही छोड़ सकेंगे मुख्यालय*
झाबुआ, 22 अगस्त 2026 जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में कलेक्टर से अवकाश की स्वीकृति अथवा अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।
कलेक्टर डॉ. भरसट ने उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं।












