बुरहानपुर नि.प्र.- भारतीय मूल की मानव सेवी संस्था जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की एक संयुक्त साधारण सभा का आयोजन कलेक्टर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी के सामने निजी होटल के सभागृह में सम्पन्न हुई l जिसमे सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया की आगामी माह में कौन कौन से कार्यक्रम करना है व् कार्यो में जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उस परिपेक्ष में संबंधित को पत्र प्रेषित कर कार्यवाही का निराकरण करने की चाह की गई है l इस मीटिंग में जायंट्स यूनिट डायरेक्टर महेंद्र जैन ,फेडरेशन अधिकारी डॉ फौजिया सोडावाला ,जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ,जनजाग्रति अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल , जायंट्स कार्यकारिणी के व अन्य सदस्यगण सर्व श्री डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , महावीर प्रसाद बांदिल , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल ,रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , राकेश श्रीवास्तव ,अरुण जोशी , मनोज तीर्थानि, रजनी गट्टानी एवं विनय सूर्यवंशी उपस्थित थे l सभी ने सर्व सहमती से यह निर्णय लिया की जायंट्स मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया जाए एवं जवाब माँगा जाए , साथ ही आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों में सभी लोग सहभागिता कर कार्य को प्रतिपादित करे l उपरोक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने दी












