November 5, 2026 10:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मधुबनी में पी एम ने कहा पहलगाम के हत्यारे को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी

*मधुबनी में पी एम ने कहा पहलगाम के हत्यारे को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी*

 

*मधुबनी को दी 13 हजार 480 करोड़ की योजना की सौगात*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल स्थित भैरव स्थान में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा पहलगाम के दोषियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, आगे पीएम मोदी बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। सजा मिलकर रहेगी। भावुक होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने अपना बेटा खोया है तो किसी ने अपना भाई खोया है, किसी ने अपना जीवनसाथी को खो दिया है। उनमें सभी अलग-अलग भाषा बोलने वाले थे। कोई ओडिया था तो कोई गुजराती तो कोई बिहार का लाल था। आज उन सभी की मौत पर कारगिल से कन्याकुमारी तक एक जैसा दुख है।बिहारवासियों के लिए मिला खुशखबरी। पी एम मोदी ने मधुबनी को दी 13 हजार 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात। प्रधानमंत्री ने कहा है की बिहार देश का पहला राज्य है जहां महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई है। इस कार्य को करने के लिए नीतीश बाबू को बधाई है। बेटियां, महिलाएं अब प्रतिनिधि बन सेवा दे रही हैं। यही सामाजिक भागीदारी है। लोकतंत्र अधिक से अधिक महिलाओं के भागीदारी से ही सशक्त होता है।

आज यहां बिहार की बहनों को स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के लिए 1000 करोड़ की सहायता दी गई है। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गरीबों के घर बने है। सड़कें बनीं। गैस कनेक्शन पहुंचे। शौचालय, पानी की सुविधा मिली। गांवों में लाखों-करोड़ों रुपये पहुंचें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण