अहमदाबाद विमान हादसे में ज़िंदा बच जाने वाले एकमात्र यात्री विश्वास कुमार ने बताया कि उड़ान भरने के करीब 30 सेकंड बाद अचानक तेज आवाज आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला।
अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली
जून 13, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे में ज़िंदा बच जाने वाले एकमात्र यात्री विश्वास कुमार से मुलाक़ात की। पीएम ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विश्वास कुमार से बात की हमारे संवाददाता ने।
विश्वास कुमार ने बातचीत में बताया कि उड़ान भरने के करीब 30 सेकंड बाद अचानक तेज आवाज आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला। विमान हादसे में जिंदा बच जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नही था।
उन्होंने आगे कहा कि मेरी नजरों के सामने ही प्लेन क्रैश हो गया, जहां बड़ी मुश्किल से मैं बाहर आया। जहां लोगों द्वारा मुझे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मेरा हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।












