ग्राम शेखपूरा, देडतलाई, पीपलपानी की आंगनवाडियों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने पहुंचकर ग्राम के आमजनों को बताई विधिक से संबंधित जानकारी
बुरहानपुर नि.प्र- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव एवं श्री प्रेमदीप सांकला सचिव / व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी के समनवय से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम आंगनवाडी केन्द्र शेखपुरा, देडतलाई पीपलपानी में आयोजित किया जा रहा है l
उक्त विधिक जागरूकता शिविरों में सुश्री अुनपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी बताया कि राज्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आमजनों तक पहुंच बनाने के उद्देश से दैनिक आधार पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं । जिसका उद्देश्य आमजनों को अपने विधिक अधिकारों से जागरूक किया जाना है । कार्यकम में सुश्री मुजाल्दे द्वारा बच्चों के लिएऐ बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2025, बालकों एवं महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा. पास्को एक्ट, साइबर काइम निःशुल्क विधिक सहायता आदि जानकारी देकर उपस्थिजनों को लाभान्वित किया ।
कार्यकम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स एवं कुटुम् न्यायालय परामर्शदाता श्री महेन्द्र जैन ने यातायात नियम, नशा उन्मूलन योजना 2025, वृद्धजनों के अधिकार, आदि विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पैरालीगल वालेटियर्स डॉ फौजिया सोडावाला, ने विधिक अधिकारों से महिलाओं को जागरूक कर, शासन की योजनाएँ का लाभ, नालसा हेल्पलाईन नंवर, आदि की जानकारी दी । कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती मंदा मोरे, पर्यवेक्षक, आंगनवाडी केंद्र के शिक्षिका, सहायिका, अन्य ग्रामीण महिलाए उपस्थित रहें l












