November 5, 2026 7:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास खेतवाड़ी, मुम्बई में चातुर्मास प्रवेश 28 जून

मुम्बई माणक लाल जैन

मुम्बई
युगप्रभावकाचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के यशस्वी पट्टधर, गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. मात्र सात वर्षों में शताधिक दीक्षादाता बने एवं रेतड़ा, भांडवपुर, थराद,बीजापुर, अहमदाबाद जैसे स्थानों में जिनमंदिर, ज्ञान मंदिर एवं गुरुमंदिरों के प्रतिष्ठाचार्य रहे हैं। वे अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद, तरुण परिषद, महिला एवं बालिका परिषद जैसे संगठन जिसकी की लगभग 250 शाखाओं और सहस्रों कार्यकर्ताओं के प्रेरक धर्मदिवाकर एवं हृदय सम्राट हैं।
अब गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. अपने विशाल श्रमण-श्रवणी वृंद के साथ खेतवाड़ी, मुम्बई सेंट्रल में चातुर्मास करेंगे।
चातुर्मास प्रवेश का आयोजन: 28 जून को श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ -मुम्बई द्वारा हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से किया जाएगा।
परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री ब्रजेश बोहरा ने बताया कि थराद श्रीसंघ मुम्बई द्वारा चातुर्मास एवं चातुर्मास प्रवेश हेतु समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
समस्त धर्मप्रेमियों सादर आमंत्रित!
चातुर्मास महोत्सव में पधारें एवं धर्मलाभ प्राप्त करें!

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण