June 13, 2026 7:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर रोटला में पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की

झाबुआ माणक लाल जैन

“मातृधरा अभियान” 🌎 🌿🌱☘️

झाबुआ 3 अगस्त 2025 मातृधरा अभियान के अंतर्गत “नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति” थीम पर दिनांक 02 अगस्त 2025, शनिवार को कन्या शिक्षा परिसर, रोटला में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना ने सहभागिता करते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित करना था। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जैसे नारी जीवनदायिनी होती है, वैसे ही वह प्रकृति को भी संरक्षित और समृद्ध करने में सक्षम है।
कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हर पौधा एक जीवन है, और जब यह पौधा एक कन्या शिक्षा परिसर में लगाया जाए, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति और ज्ञान दोनों का प्रतीक बन जाता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि यह आपके जीवन और कैरियर के लिए महत्वपूर्ण समय हैं। अभी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर मेहनत करे।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि मातृधरा अभियान समाज में पर्यावरणीय चेतना के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण का भी संदेश दे रहा हैं। आज यह आवश्यक है कि मातृभूमि के संरक्षण के लिए मिलकर छोटे छोटे प्रयास किए जाए जिससे आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण मिल सकें।
कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक गतिविधि एवं पीटी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन , बीईओ रामा श्रीमती आयशा कुरैशी, विद्यालय स्टाफ, एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें