November 1, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शास्त्री वार्ड पार्षद नितेश दलाल की कार्यशैली ने जीता वार्डवासियो का दिल

बुरहानपुर – राजनितिक क्षेत्र को एक तरह से समाज सेवा का क्षेत्र भी कहा जाता है , और इस कहावत को सही मायने में अगर चरितार्थ कर रहे है तो वह है शास्त्री वार्ड पार्षद नितेश रोशन दलाल l वार्ड वासियों का कहना है की बहुत से पार्षद आये और गये l अपनी अपनी सामर्थ्य अनुसार सभी ने कार्य को प्रतिपादित किया l किन्तु वर्तमान पार्षद नितेश दलाल जो की शास्त्री वार्ड के पार्षद है उनकी कार्यशैली एसी है की उनके वाट्स अप ग्रुप पर रोजाना या 2 – 4 दिन में कोई ना कोई एसी बात आती है जो जनहीत से संबंधित होती है और वह कहते है की आओ और इन योजनाओ का लाभ उठाओ l जहा एक और म.प्र. और केंद्र सरकार इस प्रयास में है की इस देश के प्रत्येक नागरिक का राशन कार्ड , आधार कार्ड , बैंक खाता , वोटर आई डी ,KYC जैसे महत्वपूर्ण कार्य और नगर निगम से संबंधित सभी कार्य हो जाये जिससे की सही मायने में इस देश का प्रत्येक नागरिक लाभन्वित हो सके l
इस कार्य को करने में जो तत्परता शास्त्री वार्ड पार्षद नितेश दलाल ने दिखाई है निश्चित रूप से उनका यह उपयुक्त कदम अत्यंत सराहनीय है l उनका कहना है की मुझे जनता ने दिल से चुना है तो क्यों ना मै भी दिल से सुख दुःख में सहभागी बनू l और मै यह कोई एहसान नही कर रहा हु यह तो मेरा परम दायित्व और कर्तव्य है क्योकि जनता ने वार्ड वासियों ने अपना कर्तव्य तो निभा दिया अब मै अपने कार्यो के माध्यम से अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रहा हु l शास्त्री वार्ड की जनता ने क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , क्षेत्रीय विधयाक अर्चना चिटनिस ,नगर निगम महापौर माधुरी पटेल , एवं नगर निगम कमिशनर संदीप श्रीवास्तव आप सभी इस लिए धन्यवाद के पात्र है की जब जब भी हमारे वार्ड के पार्षद नितेश रोशन दलाल जो भी कार्य लेकर गये है आप सभी ने हृदय से स्वीकार करते हुए कार्य में तत्परता दिखाकर कार्य को प्रतिपादित करने में सहयोग किया है l इस हेतु शास्त्री वार्ड की जनता आपका बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती है l आज शास्त्री वार्ड में रोड बन चुके है , घर घर नल जल योजना का लाभ मिल रहा है , हनुमान मंदिर का जीर्णोधार किया गया , जहागीर मस्जिद में ब्लोक लगवाए , कसेरा बाज़ार शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण , गली मोहल्ले रोड पर स्ट्रीट लाइट की समूची व्यवस्था ,सफाई व कचरा निपटान की समूची व्यवस्था और अनेक एसे अनगिनत कार्यो को जनहीत में कर निश्चित रूप से शास्त्री वार्ड की जनता के दिलो में आपने जगह बनाई है l शास्त्री वार्ड के पूर्व पार्षद प्रदीप राजे , वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र जैन ,डॉ . वैद्य सुभाष माने , कैलाश अग्रवाल , रवि जैन , चन्द्रकांत जैन , शरद जैन , रउफ कुरैशी , हमीद कुरैशी , आजम बागवान, गुजरती मोड़ समाज अध्यक्ष रमेश दलाल , संजय शहाने , श्याम रस्सीवाला , गजेन्द्र वर्मा एवं अन्य वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद ,सांसद , विधायक , महापौर , आयुक्त का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण