November 1, 2026 12:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में सोनू सूद को किया तलब

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में सोनू सूद को किया तलब

सितंबर 24, नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘OneXBet’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अभिनेता सोनू सूद को तलब किया है। इस मामले में कल क्रिकेटर युवराज सिंह से भी पूछताछ की गई थी। युवराज सिंह दोपहर 12 बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत बयान लिए गए।

इसी जांच के सिलसिले में इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी कल ED के समक्ष पेश हुईं और उनसे पूछताछ की गई। ED पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, टीएमसी की पूर्व सांसद व अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती, तथा अभिनेता अंकुश हाजरा से इस मामले में पूछताछ कर चुका है।

यह जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘OneXBet’ के संचालन से जुड़ी व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें करोड़ों रुपये की ठगी और भारी कर चोरी के आरोप लगे हैं। एजेंसी आगामी दिनों में और कई खिलाड़ियों, फिल्मी सितारों, ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों से पूछताछ कर सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal