October 31, 2026 6:45 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पूर्वांचल समाज के लोगों के निवेदन पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने 2020 में केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास बंद करवाया छठ घाट पुनः चालू करवाया

पूर्वांचल समाज के लोगों के निवेदन पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने 2020 में केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास बंद करवाया छठ घाट पुनः चालू करवाया

यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के नीचे इस छठ घाट का निर्माण करवा कर हमने लक्ष्मी नगर, पांडव नगर सहित आसपास के चार पांच किलोमीटर में बसे बिहार समाज के लोगों की आंकाक्षा पूरी की है — वीरेन्द्र सचदेवा

केजरीवाल सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों में बाधा डालती थी पर भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार जन जन के पर्वों को उत्सव उत्साह दे रही है — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार द्वारा यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास यह छठ घाट पुनः चालू करवाने पर पूर्वी दिल्ली के इस क्षेत्र में बसा पूर्वांचल समाज एवं बिहार जागरण मंच उनके आभारी हैं — दिनेश प्रताप सिंह

नई दिल्ली 25 अक्टूबर : पूर्वी दिल्ली के अनेक पूर्वांचल वासी कल प्रातः बिहार जागरण मंच के संरक्षक एवं एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा से मिले और उनके संज्ञान में डाला की 2020 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन से पंटून पुल से नीचे जा कर छठ पूजा घाट को बंद करवाया दिया था। बिहार जागरण मंच के सदस्यों ने श्री वीरेन्द्र सचदेवा से निवेदन किया की इस छठ घाट को पुनः चालू करने की अनुमति दिलवायें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कल ही क्षेत्रीय अधिकारियों से बात कर घाट निर्माण की अनुमति दिलवाई और जे.सी.बी. लगवा कर घाट निर्माण काम शुरू करवाया।

आज प्रातः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा स्वंय यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन से नीचे निर्माणाधीन छठ घाट पर पहुँचे और सफाई श्रमदान किया और कहा की यह छठ घाट निर्माण करवा कर हमनेलक्ष्मी नगर, पांडव नगर सहित आसपास के चार पांच किलोमीटर में बसे बिहार समाज के लोगों की आंकाक्षा पूरी की है।

उन्होने कहा की केजरीवाल सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों में बाधा डालती थी पर भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार जन जन के पर्वों को उत्सव उत्साह दे रही है।

श्री सचदेवा के साथ एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक श्री अभय वर्मा, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक गाबा, दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा, पार्षद श्री संदीप कपूर, श्रीमती नीलम नीतू चौधरी एवं श्री रामकिशोर शर्मा और बड़ी संख्या में बिहार जागरण मंच के सदस्य घाट स्वच्छता श्रमदान में सम्मलित हुए।

श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार द्वारा यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास यह छठ घाट पुनः चालू करवाने पर पूर्वी दिल्ली के इस क्षेत्र में बसा पूर्वांचल समाज एवं बिहार जागरण मंच उनके आभारी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण