November 8, 2026 1:38 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आए थे भतीजी के शादी में शामिल होने के लिए लेकिन हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया घर में खुशी की जगह मातम पसरी हुई है

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र में 5 दिनों से लापता व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महुआ बीघा गांव के पास एक गड्ढे से संजय शर्मा नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। संजय शर्मा स्थानीय निवासी थे और पिछले कुछ दिनों से लापता थे।भाई ने बताई लापता होने की कहानीमृतक के भाई भुटन शर्मा ने बताया कि संजय शर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। आमतौर पर वे प्राइवेट नौकरी करते थे और गांव से बाहर रहते थे। 5 दिन पहले वे किसी काम से घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। गांव की कुछ महिलाएं बधार में घास काटने गईं, तब उन्होंने एक गड्ढे में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संजय शर्मा के रूप में की। शव पर धारदार हथियार के निशान देखे गए, विशेष रूप से गाल पर गहरे घाव थे। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।घटना की सूचना मिलते ही परस बीघा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाने की एसआई ब्यूटी कुमारी ने बताया कि शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।परिजनों का दावा है कि संजय की हत्या की गई है। धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान लेने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संजय की हत्या क्यों और किसने की।इलाके में तनाव और डर का माहौल कायम हो गया हैशव मिलने के बाद से महुआ बीघा गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। लोग घटना से स्तब्ध हैं और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।पुलिस की अपीलपुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। इसके साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। जहानाबाद में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय शर्मा की हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद होगा। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और हर पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण