November 8, 2026 1:38 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मदर प्राइड स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। दक्षिण मगध बिहार प्रांत की भारत विकास परिषद की गायत्री महिला शाखा ने 24 जनवरी को मदर प्राइड स्कूल, चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइबर अपराध एवं उससे बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।
शाखा अध्यक्ष सुमन जैन ने सभी अतिथियों और बच्चों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, उपाधीक्षक साक्षी राय ने साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध न तो किसी उम्र का बंधक है और न ही किसी जेंडर का, यह दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जैसे:

  1. सोशल मीडिया पर सतर्कता: अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पता, फोन नंबर और बैंक विवरण सोशल मीडिया पर साझा न करें।
  2. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें: अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड बनाएं।
  3. अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचें, यह फिशिंग का हिस्सा हो सकता है।
  4. अनजान फोन कॉल या व्हाट्सएप वीडियो कॉल को ना उठाएं।

इस अवसर पर मदर प्राइड स्कूल के निदेशक श्री विनीत कुमार, प्रधानाध्यापक मध्यमेश्वर सिंह, क्षेत्रीय सचिव सेवा श्री अमृतेश कुमार, प्रो. शांति सिंह, श्रीमती चिंता कुमारी, श्रीमती अलका सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र छात्राएं और गायत्री महिला शाखा के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संयोजन शांति सिंह द्वारा किया गया। समापन शाखा सचिव कुसुम कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “बेटियां घर की शान” शीर्षक से कविता भी प्रस्तुत की।
यह कार्यक्रम सभी उपस्थितजनों के लिए न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सफल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण