रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया :- जानी – मानी स्वयंसेवी संस्था आज़ाद वेलफेयर सेंटर द्वारा शहर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गया नगर निगम के वार्ड संख्या 5 एवं 6 के सफाईकर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्वच्छता मित्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राय शीतल प्रसाद रोड, मोरया घाट स्थित मिलन पैलेस के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर ने कहा कि सालों भर शहर की सफाई करने वाले स्वच्छताकर्मी का काम सबसे महान है।












