November 6, 2026 12:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

चेचक रोकथाम में कारगर है होमियोपैथ दवा – डाॅ कमर*

*चेचक रोकथाम में कारगर है होमियोपैथ दवा – डाॅ कमर*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया । गर्मी शुरू होते ही लोग चेचक रोग से पीड़ित होने लगे हैं। यह गांव-टोले में तेजी से पैर पसारने लगा है। बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पीड़ित होने पर स्थानीय लोग इसे दैविक प्रकोप मान कर घरेलू नुस्खे अपनाते हैं जिस वजह पीड़ितों को स्वस्थ होने में सप्ताह भर से ज्यादा समय लग जाता है। गया के जाने – माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. के . के. कमर ने बताया कि पीड़ित होने से पूर्व होमियोपैथ की वैरियोलिनम नामक दवा लेने से इससे बचा जा सकता है। साथ ही साथ नियमित पानी पीने व साफ-सफाई का ध्यान रखने से भी इसके प्रकोप से बचा जा सकता है। यदि परिवार में किसी एक व्यक्ति को चिकन पॉक्स हो जाए तो अन्य व्यक्ति यदि संक्रमण होने से पहले बचाव के तौर पर दी जाने वाली इस होम्योपैथी दवा को इस्तेमाल करें तो उनमें चिकन पॉक्स के विरोध में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने लगती है, जिससे यह बीमारी अन्य लोगों में नहीं फैलती। जिस परिवार में कोई व्यक्ति पीड़ित नहीं है, वह लोग भी यह खुराक ले सकते हैं। इससे उनमें यह बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal