November 6, 2026 12:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वो नीली चिट्ठियां कहाँ खो ग ई जिनमें लिखने के सलीके छुपे होते थे

*वो नीली चिट्ठियां कहाँ खो ग ई जिनमें लिखने के सलीके छुपे होते थ*

रचना – अनमोल कुमार

वो नीली चिट्ठियां कहां खो गई

जिनमे लिखने के सलीके छुपे होते थे

कुशलता की कामना से शुरू होते थें

बड़ों के चरणस्पर्श पर ख़त्म होते थें

और बीच में लिखी होती थी जिंदगी

प्रियतमा का विछोह,

पत्नी की विवशताएं

नन्हें के आने की खबर,

मां की तबियत का दर्दं

और पैसे भेजने का अनुनय

फसलों के खराब होने की वजह

कितना कुछ सिमट जाता था

एक नीले से कागज में

जिसे नवयौवना भाग कर सीने से लगाती

और अकेले में आंखों से आंसू बहाती

मां की आस थी ये चिट्ठियां

पिता का संबल थी ये चिट्ठियां

बच्चों का भविष्य थी ये चिट्ठियां

और गांव का गौरव थी ये चिट्ठियां

अब तो स्क्रीन पर अंगूठा दौड़ता हैं

और अक्सर ही दिल तोड़ता हैं

मोबाइल का स्पेस भर जाए तो

सब कुछ दो मिनिट में डिलीट होता हैं

सब कुछ सिमट गया छै इंच में

जैसे मकान सिमट गए फ्लैटों में

जज्बात सिमट गए मैसेजों में

चूल्हे सिमट गए गैसों में

और इंसान सिमट गए पैसों में,,,

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal